श्रीराम संस्थान का बीएड का परीक्षा परिणाम घोषित छात्राओं ने मारी बाजी

श्रीराम संस्थान का बीएड का परीक्षा परिणाम घोषित छात्राओं ने मारी बाजी

 

काशीपुर कुमाऊँविश्वविद्यालय,नैनीताल द्वारा बी0एड0 द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें श्रीराम संस्थान के छात्र-छात्राओं का उच्च प्रदर्शन रहा। संस्थान के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है।ं प्रथम स्थान उपासना चौधरी 88.29 प्रतिशत, द्वितीय स्थान रतिका राणा 88.00 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान तुषिता गोयल 85.71 प्रतिशत ने प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा, विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता शर्मा एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement