पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया

 

 

काशीपुर। थाना कुंडा अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नशा/जुआ की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष कुण्डा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा इरशाद पुत्र मुश्ताक हुसैन निवासी मौहल्ला बाँसफोड़ान पुलिस चौकी की पीछे, काशीपुर, शरीफ पुत्र मौ. हनीफ निवासी ग्राम मिस्सरवाला, फिरोज पुत्र हाशिम निवासी मौहल्ला अल्लीखां काशीपुर, मौ. जान पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मझरा काशीपुर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 52 ताश के पत्तों व जुए में प्रयुक्त धनराशी 9,000 रूपये सहित अनाज मण्डी के अन्दर बिजली के खम्भे के नीचे गेस्ट हाउस से आगे चौकी मण्डी थाना कुण्डा से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 13 जी एक्ट के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कां. गिरीश पाटनी, हरीश प्रसाद, चन्द्रशेखर, राकेश काण्डपाल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement