डॉ शुभ्रा शर्मा को मिला महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष का दायित्व

डॉ शुभ्रा शर्मा को मिला महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष का दायित्व

डॉ शुभ्रा शर्मा को मिला महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष का दायित्व

 

 

काशीपुर। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कर्मठ कांग्रेस कार्यकत्री श्रीमती शुभ्रा शर्मा को महानगर महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने का दायित्व सौंपा है। अपेक्षा जताई है कि आगामी निकाय व लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए शुभ्रा शर्मा अधिकाधिक महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने में अपनी महती भूमिका निभायेंगी। पारिवारिक पृष्ठभूमि से कांग्रेस से जुड़ीं श्रीमती शुभ्रा शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्रियों एवं महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे भलीपूर्वक करेंगी। श्रीमती शुभ्रा शर्मा के महानगर महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, कामाक्षी सिंह, उमा वात्सल्य, इंदुमान, लता शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, गीता चौहान के अतिरिक्त पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, एनसी बाबा, अनुपम शर्मा, अरुण चौहान, अब्दुल अजीज कुरैशी, शफीक अहमद अंसारी, अब्दुल सलीम एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जय सिंह गौतम, आशीष अरोरा बॉबी, अर्पित मेहरोत्रा, जितेन्द्र सरस्वती, प्रदीप जोशी, इलियास माहीगीर, गौतम मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, सचिन नाडिग एडवोकेट, नितिन कौशिक, विनोद होण्डा, समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement