न्यायालय से विभिन्न धाराओं में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने ग्यारह वारंटियों को गिरफ्तार किया

  1. न्यायालय से विभिन्न धाराओं में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने ग्यारह वारंटियों को गिरफ्तार किया

 

 

काशीपुर। न्यायालय से विभिन्न धाराओं में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने ग्यारह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में धारा 323/504/506 आईपीसी के वारंटी मौहल्ला अल्लीखां काशीपुर निवासी जमील अहमद पुत्र अजहर, हाजरा पत्नी जमील अहमद, नईम अहमद पुत्र जमील अहमद तथा धारा 498ए, 323, 504, 506 आईपीसी के वारंटी फईम अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी मौहल्ला अल्लीखां काशीपुर, धारा 135 विद्युत अधिनियम के वारंटी संजीव पुत्र सुभाष निवासी मौहल्ला महेशपुरा हनुमान मन्दिर के पास काशीपुर, मौ. अनीस पुत्र मौ. शरीफ निवासी मौहल्ला अल्लीखां काशीपुर, मौहम्मद फिरोज पुत्र मौहम्मद रफीक निवासी बैलजुड़ी मोड़ काशीपुर, धारा 323, 506 आईपीसी के वारंटी सन्नी पुत्र सुरेश कुमार निवासी वाल्मीकि बस्ती काशीपुर, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के वारंटी नदीम सिद्दीकी पुत्र मौहम्मद उमर निवासी मौहल्ला अल्लीखां काशीपुर, धारा 138 एनआईएक्ट के वारंटी जसवन्त सिंह पुत्र हरीश चन्द्र यादव निवासी मौहल्ला ओझान काशीपुर और करन सिंह पुत्र संजीव सैनी निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी काशीपुर बताये गये हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी, उपनिरीक्षक दीपक जोशी, हेड कांस्टेबल अनिल मनराल, कांस्टेबल कैलाश चन्द्र, अनिल कुमार, जगदीश भट्ट, तारा चन्द्र शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement