पुलिस ने किया मोबाइल चोरी का खुलासा, इतने मोबाइल हुए बरामद

काशीपुर। मोबाइल खो जाने या चोरी होने पर थाने में इत्तिला देने के बाद निराश होकर घर बैठे लोगों को आज पुलिस ने एक अच्छी खबर दी। जी हां, काशीपुर में पहली बार पुलिस ने विभिन्न थानों से गुम व चोरी हुए 34 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिये। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब मोबाइल गुम या चोरी होने पर पुलिस की टीम उसे कहीं से भी खोज निकालेगी। यह मोबाइल एसओजीटीम द्वारा सर्विलांस से ट्रैस कर बरामद किये गये। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल उनके मालिकों को वापस लौटाए गये। बरामद की गई मोबाइल्स की अनुमानित कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये के करीब है। एसपीने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरद्ध रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों द्वारा गुम किए गए या चोरी के मोबाइल का उपयोग अपराधिकघटनाओं को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है। गायब मोबाईलों को बरामद करने वाली एसओजी टीम में प्रभारी कमलेश भट्ट व रविन्द्र सिंह बिष्ट, कां. कैलाश तोमक्याल, विनय कुमार, गिरीश कांडपाल, जरनैल सिंह, दीपक कठैत, दीवान बोरा, प्रदीप कुमार व कुलदीप थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement