एक परिवार की देवरानी जेठानी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,पुलिस खोजबीन में जुटी

काशीपुर। तीन-तीन बच्चों को साथ लेकर देवरानी-जेठानी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में कचनाल गाजी कुमाऊं काॅलोनी निवासी संजय पुत्र शिवरतन ने बताया कि लगभग 11 वर्ष पूर्व उसका विवाह कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम रमपुरा निवासी चरनजीत कौर से हुआ। उसके तीन बच्चे हैं। वर्ष 2021 की 22 दिसंबर को उसकी पत्नी तीनों बच्चों के साथ घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसी दिन ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी उसके भाई राजू की पत्नी किरन भी अपने तीन बच्चों के साथ घर से गायब हो गई जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इस संबंध् में जब उसने अपनी ससुराल में जानकारी लेने का प्रयास किया तो दूसरी ओर से उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि उसकीपत्नी तथा भाभी के बारे में उसके ससुराल वालों को सब कुछ पता है। घटना के बाद से दोनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement