अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए चलाया अभियान

काशीपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर द्वारा प्रभारी एसओजी काशीपुर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा मौहल्ला किला सरस्वती शिशु मंदिर के पास से 14.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए मौहम्मद अनस पुत्र जुनैद उर्फ बबलू ठोड़ी निवासी मौहल्ला किला सरस्वती शिशु मंदिर के पास काशीपुर को गिरफ्तार किया गया। अनस आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्मैक बेचकर विशेषत: युवा पीढ़ी को नशे में झोंक रहा था। इससे पूर्व अनस के माता-पिता शमीम जहां व जुनैद उर्फ बबलू को भी बीती 8 फरवरी को अवैध स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट एसओजी प्रभारी जनपद उधमसिंहनगर,
उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी एसओजी काशीपुर,
कां. विनय कुमार एसओजी,
कैलाश तोमक्याल एसओजी,
दीपक कठैत एडीटीएफ व जरनैल एडीटीएफ शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement