भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का काशीपुर पहुंचने पर किया स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का काशीपुर पहुंचने पर किया स्वागत

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर के काशीपुर आगमन पर बल्ली ढाबा पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बलकार सिंह, अन्य पदाधिकारियों और किसानों ने उनका स्वागत किया। साथ ही अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान से अवगत कराया। जो खेत खाली हैं उनके लिए सरकार से निशुल्क लाही व मक्का के बीज की मांग की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी गुरुबख्श बग्गा, जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह, मंडल महामंत्री चंद्रजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा चरणजीत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर अरोरा, मुख्तार सिंह, विजेंद्र सिंह व राजवीर सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement