समाज सेवी संजय ठुकराल ने वनवासी छात्रवास जगतपुरा पहुंचकर छात्रओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया

समाज सेवी संजय ठुकराल ने वनवासी छात्रवास जगतपुरा पहुंचकर छात्रओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया

 

रूद्रपुर । समाजसेवी संजय ठुकराल ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प संस्थान वनवासी छात्रवास जगतपुरा पहुंचकर छात्रओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।* इस दौरान छात्रओं ने रक्षासूत्र बांधकर संजय ठुकराल के दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की। संजय ठुकराल ने भी सभी छात्रओं को रक्षा का वचन दिया। इस दौरान छात्रओं ने रक्षाबंधन के गीत भी गाये। इस अवसर पर संजय ठुकराल ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के स्नेह और अटूट प्रेम का पर्व है। स्नेह और विश्वास के प्रतीक के रूप में यह त्यौहार सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ाता है। यह त्यौहार महिलाओं के हितों के संरक्षण और उनके कल्याण को प्रोत्साहित करने की संकल्पना को मजबूती भी देता है। इस अवसर पर छात्रवास की प्रभारी वर्षा घरोटे भी मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement