पुलिस ने नशीले 141 इंजेक्शन बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ़्तार

काशीपुर। नशीले 141 इंजेक्शन बरामद कर दो युवकों को आईटीआई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना आईटीआई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बरखेड़ी पंचायतघर के पास बाइक संख्या- यूपी21-बीयू-1577 को रोककर उस पर सवार दो युवकों की तलाशी ली गई तो 141 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इनका कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सुल्तानपुर पट्टी निवासी समीर नाम के व्यक्ति से नशीले इंजेक्शन लेकर काशीपुर व ठाकुरद्वारा क्षेत्र में युवा पीढ़ी को बेचते हैं और खुद भी इंजेक्शन लगाकर नशा करते हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त नई बस्ती ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी मोहम्मद शानू पुत्र लाल मोहम्मद तथा वसीम पुत्र शकील हैं। दोनों के खिलाफ धारा 8/ 22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement