उत्तराखंड में लहराएगा कांग्रेस का परचम: इंदु मान

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी, पूर्व राज्य मंत्री, प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण कमेटी, उत्तराखंड कांग्रेस श्रीमती इंदु मान ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और काशीपुर विधानसभा से पूर्व सांसद केसी सिंह के पुत्र नरेंद्र सिंह विधायक बनने जा रहे हैं आने वाले समय में उत्तराखंड का विकास होगा। पिछले 5 वर्षों से जनता विकास के लिए तरसती रही है और सरकार में परिवर्तन चाहती है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में विशेष तौर पर काशीपुर का विकास पूरी तरह से ठप रहा है काशीपुर का विधायक बनने पर काशीपुर का विकास होना सुनिश्चित है।

महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु मानने बताया कि नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह जी ने जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में पूर्व सांसद श्री केसी सिंह बाबा जी के आवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा चुनाव आदि के विषय में चर्चा की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर निश्चित रूप से प्रदेश का विकास किया जाएगा।

इस दौरान विधायक श्री आदेश सिंह चौहान जी, हल्द्वानी प्रत्याशी श्री सुमित हृदयेश, सितारगंज प्रत्याशी श्री नवतेज पाल सिंह, उधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष श्री जितेंद्र शर्मा, नैनीताल जिलाध्यक्ष श्री सतीश नैनवाल, काशीपुर महानगर अध्यक्ष श्री संदीप सहगल, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल, श्रीमती इंदू मान, श्री गिरीश पुनेड़ा, श्री संदीप चीमा, प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह प्रिंस व अन्य रहे मौजूद।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement