एससी गुड़िया आईएमटी में “अन्वेषा” द लिट फेस्ट 2023 का शुभारंभ

एससी गुड़िया आईएमटी में “अन्वेषा” द लिट फेस्ट 2023 का शुभारंभ

काशीपुर । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में 14 सितंबर हिंदी दिवस पर तीन दिवसीय “अन्वेषा” द लिट फेस्ट 2023 का भव्य आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के यू जी विभाग की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल एवं फेस्ट के आयोजक सचिव आनंद सिंह एवं अंकुश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि विभाग द्वारा विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में उनकी योग्यता जानने के लिए इस फेस्ट का आयोजन किया गया है । इस फेस्ट में प्रथम दिवस “should online be the mode of education? Favour or Against” विषय पर डिबेट कंपटीशन और छोटे छोटे टॉपिक पर आयोजित टर्न ओवर कोर्ट का आयोजन किया गया । दोनों ही इवेंट्स में इवेंट कोऑर्डिनेटर कुमारी अर्शी सिद्दीकी एवं श्रीमती सिमरन सेठी कुकरेजा की विशेष भूमिका अदा कर इवेंट को बहुत ही सुचारू रूप से संचालित किया। वहीं द्वितीय दिवस इवेंट कोऑर्डिनेटर अरशद अली एवं विकल्प गुड़िया के निर्देशन में “महिला सशक्तिकरण” पर पोस्टर मेकिंग कंपटीशन एवम रितेश कंडारी व पंकज रावत के नेतृत्व में विभिन्न विषयों पर क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया । । दोनो दिवस आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लाह के साथ प्रतिभाग किया इससे पूर्व प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, प्राचार्य विधि डॉक्टर आर एन सिंह ,निदेशक प्रशासन पवन कुमार बख्शी, रजिस्टर विशाल शर्मा, सुधीर दुबे, एवं डीन एकेडमिक मनीष अग्रवाल ने मां सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद गुड़िया जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया तत्पश्चात इवेंट प्रारंभ किए गए । आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 16 सितंबर को होगा जिस दिन सभी विजेता और उप विजेता एवं अन्य प्रतिभागियों को को पुरस्कार वितरण किया जाएगा । कार्यक्रम का संचालन संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज रावत ने किया। इस अवसर पर समस्त फैकल्टी ,स्टाफ एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement