प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल काशीपुर इकाई द्वारा नगर आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल काशीपुर इकाई द्वारा नगर आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

 

 

काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की काशीपुर इकाई द्वारा आज नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय को ज्ञापन देकर कहा गया कि जीजीआईसी रोड से हटाये गये ठेले वालों को उनके रोजगार और परिवार के भरण पोषण को देखते हुए शीघ्र अन्यत्र ठेले लगवाये जाने की व्यवस्था की जाये। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि जब तक इन ठेले वालों का अन्य जगह पर स्थानांतरण करके उनका पुनर्वास नहीं होता है तब तक इन ठेले वालों को अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए जीजीआईसी रोड पर ही अपना व्यापार चलाने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार सेठी, मनोज कुमार, आकाश तोमर, हर्ष रुहेला, जतिन नरूला, अमन बाली, सिद्धांत चौहान, पवनीत सिंह, रिंकू कुमार, अजय कुमार, उज्जवल मेहरोत्रा आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement