कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। थाना कुंडा पुलिस द्वारा 19 लीटर कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा ऑपरेशन क्रैकडाउन तथा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कुंडा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सूर्या उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्वारा जगतार सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम सन्यासीवाला थाना जसपुर के कब्जे से 19 लीटर कच्ची शराब बरामद कर उसके विरुद्ध अंतर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल अमर सिंह, कुंदन भौर्याल व

गिरीश पाटनी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement