हेल्प टू अदर्स सोसायटी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करना उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात : चुघ

रूद्रपुर । पावन नगरी अयोध्या में हेल्प टू अदर्स सोसायटी को 19 वां राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ समाज सेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि हेल्प टू अदर्स सोसायटी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करना उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हेल्प टू अदर्स सोसायटी पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में अग्रणीय भूमिका निभाती आ रही है। श्री चुघ ने बताया कि 21 सितंबर को अयोध्या नगरी में हेल्प टू अदर्स सोसायटी को भारत के भिन्न भिन्न क्षेत्र में कर रहे निरंतर सेवा को देखते हुए राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया। हाकी के जादूगर एवं मेजर ध्यान सिंह के पुत्र अशोक ध्यानचंद एवं जौनपुर की महारानी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर संयुक्त रूप से हेल्प टू अदर्स सोसायटी उत्तराखंड के अध्यक्ष जगजीत सिंह (गोल्डी) एवम उपाध्यक्ष दिलजीत सिंह को अलग अलग राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया। हेल्प टू अदर्स सोसायटी उत्तराखंड के अध्यक्ष जगजीत सिंह द्वारा बताया गया कि अयोध्या नगरी में जगजीत सिंह (गोल्डी) एवं दिलजीत सिंह को रक्तदान करने का भी सौभाग्य हुआ व रामकृष्ण सेवा ट्रस्ट की टीम द्वारा पवित्र स्थल श्री राम जन्मभूमि के दर्शन करवा कर दोनो कार्यकर्ताओं को पुण्य प्राप्त करवाया। श्री चुघ ने कहा समाज के सभी संपन्न लोगों को समाज के गरीब, पिछड़े, असहाय जरूरतमंद लोगों की समय पर किसी न किसी रूप में सहायता अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कोरोना महामारी के उस कठिन दौर में हेल्प टू अदर्स सोसायटी के जनसेवा के कार्य अविस्मरणीय है। सोसाइटी के सदस्यों ने दिन रात कार्य करके सैकड़ों कोरोना प्रभावित लोगों का जीवन बचाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement