अन्नप्राशन एवं गोदभराई रस्म कर महालक्ष्मी किट बाटी

अन्नप्राशन एवं गोदभराई रस्म कर महालक्ष्मी किट बाटी

 

बाजपुर=दोराहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम हरलालपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषण महा कार्यक्रम के उपलक्ष में संयुक्त रूप से गोदभराई रस्म,महालक्ष्मी किट,अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजित किया गया । जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान भाई मतलूब अली द्वारा किया गया।मंगलवार को ग्राम महेशपुरा सेक्टर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम हरलालपुर में गोद भराई रस्म,अन्नप्राशन एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की 14 गर्भवती महिलाओं एवं अन्य महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा 14 गर्भवती महिलाओं को सम्मान से चुनरी ओढ़ाकर उन्हे तिलक लगाकर और गर्भस्थ शिशु की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गोद में पोषण संबंधी पोस्टा आहार फल सेब, केला,नारियल और 6 माह के 13 बच्चे को खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया गया साथी 13 धात्री महिलाओं को पांच पांच बर्तन दिए गए बही 5 लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान भाई मतलब अली ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।वही कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुनीता गर्वयल ने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महालक्ष्मी किट योजना,नंदा गौरा योजना, इंटर पास बालिका योजना, पोस्टिक आहार के संबंध मे अहम जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक ज्ञानो देवी,

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रणवीर कौर,शांति,सरिता गुप्ता,पूनम रानी,सुमन कश्यप,रजनी गुप्ता, उर्मिला कश्यप, मीना गुप्ता, गीता कशयप,राबिया परवीन, बबीता चंद्रा,मोना राणा, नीरज रानी, फरहा नूर, नीतू शर्मा, भगवती देवी,सकीना आजमी, सवाना, शाइस्ता, संगीता शर्मा, संगीता रानी, प्रेमारानी आदि मौजूद थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement