जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दस के खिलाफ किया केस दर्ज

 

काशीपुर। मारपीट व गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दस के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर के मौहल्ला लाहौरियान में रहने वाली सुनीता पुत्री स्व. रामदत्त ने पुलिस में तहरीर देकर अपने भाई के ससुराल वालों पर घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसे बाहर निकाल कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों संगीता, विकास, गौरव, भूरा, यशोदा, सुरेश, गौरव और तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement