डीपीएस में आयोजित रामलीला ने धर्म और संस्कृति से रूबरू करवाया 

डीपीएस में आयोजित रामलीला ने धर्म और संस्कृति से रूबरू करवाया

 

रामलीला के पात्रों ने अपने अभिनय से लोगो का दिल जीता

 

तीन घण्टे चली रामलीला में राम कथा का हुआ वर्णन

 

रुद्रपुर भारतीय संस्कृति तथा प्राचीन परम्परा का संरक्षण करने तथा भगवान श्री राम के मर्यादित जीवन से शिक्षा प्राप्त दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के प्रांगण में भव्य दिव्य रामलीला का आयोजन हुआ कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथियों का स्वागत कर भारतीय परंपरा का निर्वहन करके किया गया

उल्लेखनीय है दिल्ली पब्लिक स्कूल समय-समय पर सभी धर्मों से जुड़े सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अपने छात्रों के माध्यम से करता रहता है और सभी को एकजुट लेकर शिक्षा प्रदान करता है

 

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने अभिनय के द्वारा सभी का मन मोहित कर दिया और दर्शकों ने विभिन्न प्रसंगों का आनंद लिया जैसे राम जन्म, सीता जन्म, गुरुकुल शिक्षा, तारका वध , रामलीला का सर्वाधिक श्रृंगारिक प्रसंग स्वयंवर विवाह , वनवास,निषाधराज,पंचवटी,शूर्पनखा,सीता हरण,संजीवनी बूटी,सुंदरकाण्ड, हनुमान चालीसा, तथा अधंकार पर प्रकाश पर विजय का रावण वध का प्रसंग ,राम सीता सेवा,आरती का मंचन विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कोटारो उएदा ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ -साथ विद्यालय में इस प्रकार की अनेक गतिविधियां कराता रहता है जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।

 

उन्होंने कहा कि यदि भारत को जानना है तो बिना भारत की संस्कृति के हम भारत वर्ष को नहीं जान सकते है।

 

इस अवसर पर वाईस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने कहा कि भारत एक ऐसी भूमि है जिसने महानायकों को जन्म दिया है तथा हमेशा विश्व को मानवता का पाठ पढाया है। आज के संदर्भ में भगवान् श्री राम का चरित्र वाकई प्रासंगिक है तथा प्रेरणदायी है हमे इससे सीख लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।

 

इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि आज हमें श्री राम जैसे मर्यादित पुत्र तथा दशरथ जैसे पिता बनने की आवश्यकता है और यदि किसी में ज्ञान के बाद अहंकार आ जाए तो वो रावण के समान ही नष्ट हो जाता है और उन्होंने सभी अभिभावकों से कहा कि हमें कबीर के दोहे रामायण को पढ़ने की आवश्यकता है । जिससे हम एक संस्कारित जीवन जी सकते है और आज रामलीला विश्व के कई देशों में भिन्न -भिन्न रूपों में आयोजित की जा रहीं है। हमारा ये कर्तव्य बनता है कि हम अपनी प्राचीन धरोहर को संजो कर रखें और युवा समाज को इसके प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटारो उएदा, (प्रबंध निदेशक सीईओ बेनेसी इंडिया), मंजूनाथ टी. सी. (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर) , पंकज कुमार शुक्ला (मुख्य कोषाधिकारी), विवेक प्रकाश (जीएम चीनी मिल्स), निर्मला बिष्ट (डायरेक्टर मंडी समिति ), मनीष बिष्ट एसडीएम सदर ,मीनू देउपा (एडिशनल जिला न्यायाधीश), मनोज कत्याल,(एस0पी उधम सिंह नगर), अनिल सिन्हा (असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स – जी.एस.टी ), सुनील मिश्रा (आयकर अधिकारी ), ), डॉ प्रदीप अदलखा (एमडी नारायण हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर), डॉ. माधवी अवस्थी ( निदेशक कदम बढ़ाएँ पुनर्वास), संजय सिंघल (प्लांट हेड टाइटन), पवन अग्रवाल (एमडी, एसपी सॉल्वेंट), श्री तेजू बघेल (एमडी जय हिंद ऑटो), कस्तूरी लाल तगरा- (लेखक, कवि तथा समाजसेवक), डॉ सुमन (प्रोफेसर, जीबी पंत विश्वविद्यालय), सुरमुख सिंह (फॉर्मर प्रेसिडेंट , पेस्टीसिड्स एसोसिएशन ), टीटू श्यामपुरिया , हरनाम चंद , राजेंद्र श्रीधर तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement