कार के आगे खड़ी अपनी कार निकालने को कहने पर पांच लोगों ने व्यापारी से मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी, मुकदमा दर्ज

काशीपुर। कार के आगे खड़ी अपनी कार निकालने को कहने पर पांच लोगों ने व्यापारी से मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कर मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। आवास विकास निवासी सागर कपूर पुत्र पवन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी रामनगर रोड पर दुकान है। बीती 21 अक्टूबर की देर सायं वह दुकान से घर जाने के लिए अपनी कार निकालने लगे कि कार के पीछे खड़ी ब्लैक स्कार्पियो के बोनट पर रखकर चार-पांच युवक शराब पीते दिखे। कार निकालने को कहने पर उक्त सभी ने गालीगलौच वह मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि वहां से शोरूम आने पर उक्त सभी वहां भी आ धमके। इस बाबत पुलिस को सूचना देने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महुआखेड़ागंज निवासी बंटी और उसके चार अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement