खाते को आधार नंबर से लिंक कराएं डाकघर खाताधारक

खाते को आधार नंबर से लिंक कराएं डाकघर खाताधारक

काशीपुर। नगर के मुख्य पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर रमेश चन्द्र तिवारी ने डाकघर बचत बैंक खातों में अनिवार्य रूप से आधार अद्यतन करने का आग्रह डाकघर खाताधारकों से किया है। उन्होंने बताया कि उक्त विषयक मामले में परिमंडलीय कार्यालय, देहरादून द्वारा ई-मेल के माध्यम से पोस्ट आफिस कार्यालय को अवगत कराया गया है कि
आधार नंबर से लिंक न होने के कारण अक्टूबर माह से सम्बन्धित खातों में लेन-देन प्रतिबंधित हो गया है। खातों में लेन-देन प्रतिबंधित होने से अनावश्यक जन परिवाद उत्पन्न हो सकता है। लिहाजा, सभी खाताधारकों को लघु बचत योजनाओं का लाभ उठाने हेतु अपने खातों में आधार अद्यतन करना अनिवार्य है, यदि खाते में आधार संख्या लिंक नहीं किया जाता है तो खाता निष्क्रिय हो जायेगा। पोस्टमास्टर तिवारी ने खाताधारकों से आग्रह किया है कि वह अपने खातों को तुरंत आधार से लिंक करवाएं, ताकि खातों से लेन-देन करने में उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement