शुक्रवार 4 मार्च को निकाली जाएगी भगवती बाल सुंदरी देवी की ध्वजायात्रा

काशीपुर। फाल्गुन शुक्ल दोयज यानि शुक्रवार 4 मार्च को दोपहर तीन बजे मां भगवती बाल सुंदरी देवी जी की ध्वजायात्रा नगर मंदिर से श्री चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर ले जायी जायेगी। जहां विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत सायं 6 बजे तक ध्वजा यात्रा नगर मंदिर वापस लायी जायेगी। जानकारी देते हुए सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री ने बताया कि नगर मंदिर में प्रातः 10 बजे हवन पूजन प्रारंभ होगा और दोपहर 2.30 बजे सांकेतिक रूप से नारियल एवं जायफल की बलि देने के पश्चात मां भगवती बाल सुंदरी देवी जी की ध्वजायात्रा चैती मंदिर ले जायी जायेगी।

पालकी में मां के प्रतीक रूप में नारियल लेकर सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री बैठेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement