पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा कायम किया

पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा कायम किया

काशीपुर। पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। सिटी पार्क कालौनी, ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी, काशीपुर निवासी चित्रांश मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता आलोक मिश्रा बीती 25 जनवरी को सुबह करीब 9:30 बजे काशीपुर जाने के लिये सिटी पार्क कॉलोनी के सामने कच्ची साईड में सवारी वाहन का इन्तजार कर रहे थे, तभी रामनगर की ओर से हीरो बाईक नम्बर यूके18जे6687 का चालक हिमांशु राज पुत्र फेनियल राज निवासी चांदपुर, सैनिक कालौनी आरटीसी हेमपुर काशीपुर बाईक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए लाया और बाईक को साईड में लाकर कच्ची रोड पर खड़े उसके पिता को टक्कर मार दी जिससे उनके सिर व दांयी टांग में गम्भीर चोटें लगीं। बाईक गिरने पर चालक को लोगों ने पकड़ लिया तथा किसी कार की मदद से उसके गंभीर घायल पिता को निजी अस्पताल ले गये। बाईक चालक भी अपनी बाईक से निजी अस्पताल गया लेकिन वहां से भाग गया। चालक की लोकेशन दुर्घटना स्थल व अस्पताल की है। गंभीर घायल पिता का दो दिन तक काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचार हुआ फिर रेफर करने पर उन्हें भोजीपुरा बरेली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 9 फरवरी को ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बाईक चालक हिमांशु राज के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement