पढ़िए…उधम सिंह नगर के दौरे पर आ रही राष्ट्रपति मुर्मू,पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही चेकिंग के दौरान पुलभट्टा पुलिस ने लाखो की स्मैक की बरामद दो लोग हिरासत में 

पढ़िए…उधम सिंह नगर के दौरे पर आ रही राष्ट्रपति मुर्मू,पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही चेकिंग के दौरान पुलभट्टा पुलिस ने लाखो की स्मैक की बरामद दो लोग हिरासत में

 

पुलभट्टा क्षेत्र में 240 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 24 लाख रूपये) व एक मोटरसाइकिल सहित 02 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त मे।

 

एसएसपी उधमसिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वीवीआइपी प्रोग्राम के तहत जनपद के बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । जिस क्रम मे एसपी रुद्रपुर व,पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा बहेडी बरेली बार्डर पर आज दिनांक 06-11-2023 को सघन चेकिग अभियान चलाया गया इस दौरान बहेड़ी बरेली की ओर से आ रही मो0सा0 हीरो ग्लेमर UP 25 DV 5534 से 02 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को चेकिंग करता देखकर अपनी मो0सा0 वापस मोडकर बहेडी की ओर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम ने बॉर्डर पर बने चैक पोस्ट के पास ही घेर कर पकड लिया पूछताछ मे जिन्होने अपना नाम 1- दिनेश कुमार सिंह पुत्र राम प्रकाश जाटव उर्फ ओम प्रकाश निवासी वार्ड न. 4 मौहल्ला साहूकारा फतेहगंज पश्चिम थाना फतेहगंज पश्चिम जिला बरेली उत्तर प्रदेश. 2- भानू उर्फ ब्रह्मप्रकाश पुत्र वेद प्रकाश गंगवार निवासी बसन्त विहार कॉलोनी पानी की टंकी के पास थाना इज्जतनगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया तलाशी मे दिनेश कुमार के पास के से 140 ग्राम अवैध स्मैक .2- भानू उर्फ ब्रह्मप्रकाश के पास 100 ग्राम अवैध स्मैक कुल 240 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुयी । पूछताछ में पकडे गये दोनो व्यक्तियो ने बताया की वह लोग यह स्मैक बरेली के रहने वाले वसीम मो.न. 7895951600, 8445974917 से लाकर,हल्द्वानी में बेचने जा रहे थे कि पकड़े गए । इससे पूर्व भी वह लोग किच्छा, रूद्रपुर,सितारगंज हल्द्वानी,रुद्रपुर आदि कई स्थानो पर स्मैक की डिलीवरी कर चुके है गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में अवैध स्मैक बरामदगी के आधार पर FIR NO- 246/2023 धारा 8/21//29/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगणो को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामदा स्मैक की कीमत लगभग 24 लाख रूपये रुपये आकी गयी है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1-दिनेश कुमार सिंह पुत्र राम प्रकाश जाटव उर्फ ओम प्रकाश निवासी वार्ड न. 4 मौहल्ला साहूकारा फतेहगंज पश्चिम थाना फतेहगंज पश्चिम जिला बरेली उत्तर प्रदेश

2- भानू उर्फ ब्रह्मप्रकाश पुत्र वेद प्रकाश गंगवार निवासी बसन्त विहार कॉलोनी पानी की टंकी के पास थाना इज्जतनगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश

 

*बरामदगी:-*

लगभग 240 ग्राम अवैध स्मैक कीमत करीब 24 लाख रुपये

03 अद्द मोबाईल फोन व 1960 रू0 नगद।

3-एक अदद मो0सा0 हीरो ग्लेमर UP 25 DV 5534

 

*अपराधिक इतिहास –*

अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement