बाहरी तत्व फैक्ट्री में अराजकता फैला रहे है : डॉल्फिन प्रबंधन

बाहरी तत्व फैक्ट्री में अराजकता फैला रहे है : डॉल्फिन प्रबंधन

डॉल्फिन प्रबंधन ने प्रेस रिलीज जारी की

रुद्रपुर डॉल्फिन कंपनी प्रबंधन ने प्रेस रिलीज जारी कर फैक्ट्री में माहौल बिगाड़ने के लिये बाहरी अराजक तत्व को जिम्मेदार ठहराया है उनका कहना है फैक्ट्री प्रबंधन पूरी तरीके से श्रम कानूनों का पालन कर रहा है

फैक्ट्री के एचआर विभाग के अंकुर अरोरा द्वारा जारी प्रेस रिलीज में प्रबंधन ने फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारियों और बाहरी तत्वों पर अपने निजी स्वार्थो की पूर्ति के लिए कंपनी के श्रमिकों को बहला फुसला कर कंपनी में गैर कानूनी गतिविधियाँ करने का आरोप लगाया है उनका कहना हैं की बाहरी व्यक्ति जो कि विशेष विचार धारा से जुड़े लोग है उनका उदेश्य कंपनियों को बंद कराना और उद्योगो में अशांति फैलाना है उनका कहना हैं की डाल्फिन ग्रुप की सभी कम्पनियाँ श्रमिक कानूनों का पालन करती हैं और किसी भी तरह किसी भी कानून का कंपनी द्वारा उलंघन नहीं किया जाता हैं
प्रबंधन का कहना हैं की बाहरी तत्वों द्वारा पिछले कई महीनो से कंपनी में अराजकता फैलाई जा रही हैं जिन्होंने श्रमिकों को गुमराह कर कंपनी में गैर कानूनी हड़ताल करा दी हैं
उनका कहना हैं की हड़ताल कराने वाले कई लोगो पर अपराधिक मुकदमे दर्ज है इनके द्वारा पाँच जून को फैक्ट्री के श्रमिक अमरेंदर प्रताप सिंह के साथ आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया जिससे कंपनी में अराजकता व भय का माहौल बना हुआ हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement