नगर निकाय चुनाव में समाजसेवी साजिद हुसैन के उतरने की आहट से विपक्षियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं 

नगर निकाय चुनाव में समाजसेवी साजिद हुसैन के उतरने की आहट से विपक्षियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं

बाजपुर: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की आहट होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय होते हुए जनता के बीच नजर आने लगे हैं। दरअसल ऊधम सिंह नगर के नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ब सामाजिक कार्यकर्ता साजिद हुसैन इस बार युबाओं की पहली पसंद बने हुए हैं साजिद हुसैन सभी वर्गो के लोगों को साथ लेकर सामाजिक कार्यों को पूरा कर रहे हैं। वह इस बार नगर निकाय चुनाव में अपनी ताल ठोकते हुए जनता के बीच जा रहे हैं। वही पर क्षेत्र की ही नहीं बल्कि पूरे बाजपुर तहसील में जनता साजिद हुसैन को एक सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में जानती है। उनके समाजिक कार्यों व गरीब परिवारों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने की वजह से उन्हें सभी वर्ग के युवाओं व बुजुर्गों का सहयोग मिल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में साजिद हुसैन अपने विपक्षियों पर भरपूर बार कर उन्हे पराजित करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement