स्वास्थ्य लाभ लेकर पूर्व मंडी अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बग्गा पहुंचे भगवती मां बाल सुंदरी के दरबार

स्वास्थ्य लाभ लेकर पूर्व मंडी अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बग्गा पहुंचे भगवती मां बाल सुंदरी के दरबार

 

 

काशीपुर। पूर्व मंडी अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बग्गा ने स्वस्थ होने के उपरांत मां भगवती बाल सुंदरी देवी के मंदिर में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मुख्य पांडव विकास अग्निहोत्री ने उन्हें पूजा-अर्चना कराई।बग्गा ने मंदिर में माथा टेक कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। गोबरधन पर्व के अवसर पर चैती परिसर स्थित मां भगवती बाल सुन्दरी देवी के मंदिर पहुंचे पूर्व मंडी अध्यक्ष ने वहां मौजूद मां बालसुन्दरी परिणय सेवा संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार से भी मुलाकात की और संस्था द्वारा आगामी 23 नवंबर को कराते जाने वाले 21 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह के संबंध में जानकारी लेते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब बग्गा ने कहा कि समाजसेवा उनका मुख्य उद्देश्य रहा है। जनसमस्याओं का निवारण कराने में भी वे कभी पीछे नहीं रहे। बीमारी के चलते लोगों से नहीं मिल पाने का उन्हें भारी मलाल है। अब वे पूरी तरह फिट हैं और जनता के बीच हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement