विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चेकों का वितरण किया

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चेकों का वितरण किया

 

 

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चेकों का वितरण किया। श्री चीमा ने बताया कि इन लाभान्वितों में से दो महिलाओं में सिमरन सक्सेना एवं कमलेश को 25-25 हजार रूपये, दो अनाथों बच्चों की परवरिश हेतु नाना नन्दन सिंह को 50 हजार रूपये एवं पुत्री की शादी के लिए तुमन चन्द्र को 10 हजार रूपये कुल एक लाख दस हजार रूपये के चैक वितरित किए गए। विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवार को हरसम्भव सहायता दिलाए जाने से उन्हें खुशी मिलती है और ऐसे लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसम्भव सहायता दिलाए जाने हेतु उनका प्रयास जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement