क्षतिग्रस्त दिनेशपुर मटकोटा मार्ग में बाइक सवार मां-बेटे को एक बेकाबू कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी

दिनेशपुर। क्षतिग्रस्त दिनेशपुर मटकोटा मार्ग में बाइक सवार मां-बेटे को एक बेकाबू कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क किनारे गिरकर मां गंभीर घायल हो गयी। सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बेटा मामूली रुप से घायल हो गया है। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार राधाकांतपुर गांव निवासी देवला विश्वास (52) पत्नी राजकुमार विश्वास रविवार को बेटे सूरज विश्वास के साथ बाइक पर सवार होकर मजदूरी करने जयनगर जा रही थी। मटकोटा मार्ग पर चंडीपुर के पास पीछे से तेज गति से आ रही बेकाबू कैंटर संख्या एचआर -58बी-1584 ने उन्हें बाइक को टक्कर मार दी।जिससे देवला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में गहरी चोंट आने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूरज घायल हो गया। सूरज को लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक कैंटर छोड़ मौके से भाग निकला। बाद में पहुंची पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement