कुंडा थाना पुलिस ने 41 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

कुंडा थाना पुलिस ने 41 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

काशीपुर। महिला समेत दो लोगों को थाना कुंडा पुलिस ने 41 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर मंजुनाथ टीसी द्वारा ऑपरेशन क्रैकडाउन तथा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध शराब की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना कुंडा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना कुंडा पुलिस के उपनिरीक्षक होशियार सिंह और भूमिका पांडे द्वारा लक्ष्मी पत्नी ओमप्रकाश निवासी ग्राम गढ़ीनेगी को उसके घर के बाहर से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 79 पाउच लगभग 26 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उधर, उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार व कांस्टेबल कैलाश काला ने किशन लाल पुत्र स्व. पूरन सिंह निवासी ग्राम टीला को 30 पाउच लगभग 15 लीटर कच्ची शराब के साथ टीला गांव से आगे भरतपुर को जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement