दिनेशपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी लोगों की भीड़

दिनेशपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी लोगों की भीड़

दिनेशपुर। हिट एंड रन कानून के खिलाफ बस- ट्रैकों के चालकों के हड़ताल पर चले जाने के बाद पेट्रोल- डीजल की आपूर्ति ठप होने की आशंका के चलते मंगलवार रात के साथ साथ सुबह को भी पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बता दे कि सिडकुल व अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारी व आम लोगों की पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए भीड़ एकत्र हो गई। ईंधन खत्म होने की डर से लोग अपने दुपहिया वाहनों में पेट्रोल भरवाने व गेलनों में तेल का स्टॉक रखने के लिए पंपों में देर रात तक खड़े रहे। लोगों का कहना है कि दो दिन से रसोई गैस नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक रेट (ब्लैक) में सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। वही सुबह भी पेट्रोल डीजल भरवाने को लेकर लोगो का भीड़ पेट्रोल पंपों में भिड़ देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement