पढ़िए …खटीमा में सीएम के करीबी पुजारी की हत्या 

पढ़िए …खटीमा में सीएम के करीबी पुजारी की हत्या

 

भारामल मंदिर के मुख्य पुजारी समेत दो लोगो की हत्या , लूट की आशंका

 

 

खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खास माने जाने वाले भारामल मंदिर के मुख्य पुजारी हरिगिरि महाराज समेत दो लोगो की हत्या की खबर सामने आई है भारामल मंदिर सुरई रेंज के बीहड़ जंगल मे स्थित है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस क्षेत्र को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बनाने की तैयारियों में जुटे थे और मंदिर का दौरा करते रहते थे घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है

 

जानकारी के अनुसार कुछ बदमाश देर रात्रि भारामल मंदिर में पहुचे और मुख्य पुजारी हरिगिरी महाराजा समेत मंदिर में स्थित तीन लोगों की लाठी डंडो से जमकर मारपीट की जिसमें मंदिर के मुख्य पुजारी समय एक अन्य भक्त की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मोके पर पहुची और घायल व्यक्ति को खटीमा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया

एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए है उनके अनुसार मामला हत्या का लगा रहा है उनका कहना है पुलिस सारे पहलू की जांच कर मामले का जल्द खुलासा करेगी

आप को बता दे भारामल मंदिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पसंदीदा जगह थी और इस मंदिर के मुख्य पुजारी हरिगिरी महाराज उनके खास धर्म गुरु थे और मुख्यमंत्री धामी यहाँ आते रहते थे और इस मंदिर को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करना चाहते थे जिसके चलते जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने भी मन्दिर का दौरा किया था और सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए थे यह मंदिर स्थानिय

लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement