पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। पुलिस ने 75 पाउच में भरी करीब 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर मंजुनाथ टीसी के द्वारा ऑपरेशन क्रेक डाउन तथा आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अवैध शराब की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस के उपनिरीक्षक होशियार सिंह व कांस्टेबल जोगेन्द्र सिंह द्वारा ओमप्रकाश पुत्र मुकंदी लाल निवासी गढ़ीनेगी को एक प्लास्टिक के कट्टे मे रखे 75 पाउच में भरी करीब 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गढ़ीनेगी पुलिया से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement