श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 24वां वार्षिकोत्सव 19 से 22 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा

श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 24वां वार्षिकोत्सव 19 से 22 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा

 

 

काशीपुर। मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 24वां वार्षिकोत्सव आगामी 19 से 22 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भण्डारे के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शुक्रवार, 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शनिवार, 20 जनवरी को मुख्य पूजा प्रातः 11 बजे, जबकि विशाल भण्डारा दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार, 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सुन्दर कांड एवं भजन तथा सायंकाल 6 बजे से श्रीराम ज्योति दीपोत्सव के अंतर्गत 5100 दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement