नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी जन्मदिन पर कांग्रेसी नेताओं ने दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी जन्मदिन पर कांग्रेसी नेताओं ने दी बधाई

काशीपुर। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य का जन्मदिन उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान काशीपुर के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी हल्द्वानी पहुंचे और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि श्री आर्य कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने कांग्रेस को उत्तराखंड में लगातार मजबूत करने का कार्य किया है। कहा कि जब श्री आर्य उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे, तब कांग्रेस दो बार सत्ता में रही। उनकी सूझबूझ और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने की कुशल कार्यशैली के चलते निश्चित तौर पर भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपना परचम लहराएगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष अरोरा बॉबी के साथ अर्पित मेहरोत्रा, महेंद्र बेदी, अज्जू खान, दीपक कांडपाल, पुनीत कपूर, लड्डन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement