होली चाइल्ड स्कूल के छात्र को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

होली चाइल्ड स्कूल के छात्र को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

दिनाँक 10 जनवरी 2024 को गाँधी पार्क, रूद्रपुर (उत्तराखण्ड) में नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें होली चाइल्ड स्कूल के नन्हे कलाकार कक्षा-8 के छात्र अमन जांगरा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी, को मंच पर अपने द्वारा हस्त निर्मित चित्र को सम्मानपूर्वक भेंट किया गया, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा सराहा गया और उसके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

इससे पूर्व में भी इस नन्हे कलाकार द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एम. दूबे का चित्र बनाकर उनको शिक्षक दिवस पर भेंट किया था। अमन ने अपनी कला का परिचय देते हुए कई प्रसिद्ध लोगों के चित्र बनाए हैं जिनको कि विद्यालय की वर्षिक पत्रिका में भी स्थान दिया गया है। उसकी इस प्रतिभा को सोसल मीडिया पर भी काॅफी सराहना मिलती है।

संस्था के सरपरस्त श्री योगराज बत्रा, चेयरमैन श्री रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, श्री विनय बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दूबे, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) श्री प्रदीप कुमार जोशी एवं उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक) श्रीमति मंजू अधिकारी, कनिष्ठ समन्वयक श्रीमति जसपाल कौर, तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने छात्र को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement