चंद्रावती तिवारी पीजी कॉलेज में मतदाता दिवस का किया गया आयोजन

चंद्रावती तिवारी पीजी कॉलेज में मतदाता दिवस का किया गया आयोजन

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में आज दिनांक 25 जनवरी, 2024 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम SVEEP के अन्तर्गत मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त ने समस्त प्राध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सजग रहकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कैम्पस एम्बेसडर डॉ0 रंजना ने समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं को शपथ ग्रहण करायी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें आलिया परवीन (बी0ए0 III से0) प्रथम, कुन्ती साहनी (एम0ए0 I से0, अर्थशास्त्र) द्वितीय एवं रेखा (बी0ए0 III वर्ष) तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 वन्दना सिंह एवं असि0 प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी ने निभाई।
इस अवसर पर काशीपुर पुलिस विभाग के श्री दिनेश कुमार, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री राजकुमार एवं मौ0 यूनुस द्वारा छात्राओं एवं स्टाफ को स्वंय को सुरक्षित रखने के लिए “द्रुत एैप” की जानकारी दी, जिसके माध्यम से छात्रायें अपने प्रति होने वाली आकस्मिक घटनाओं से स्वंय को सुरक्षित रख सकें।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ0 मंजू सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 मंगला, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 मीनाक्षी पन्त, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती कृति टण्डन, कु0 किरन, श्री पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement