मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदान

मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदान

मसूरी एमपीजी कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए सुबह 9:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है मतदान को लेकर छात्रों में भारी उत्साह नजर आ रहा है मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता
इंतजाम किए गए हैं मसूरी कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल से तैनात किया गया है और अगर कोई भी आसामाजिक तत्व माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
मसूरी एमपीजी कॉलेज चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर सुनील पवार ने बताया कि मतदान सुबह 9:00 बजे से शुरू हो गया था जो दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा । दोपहर 3:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और आज देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे और आज ही नव निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई जाएगी उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर लिन दोह समिति की सिफारिशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement