महिला ने आठ लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई

महिला ने आठ लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई

काशीपुर। एक महिला ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस को दी तहरीर में गौतमनगर कॉलोनी निवासी जौली कुमारी उर्फ सोनिया ने बताया कि 29 जनवरी की शाम करीब 5 बजे वह किसी काम से प्रीति पत्नी हृदेश से बात करने के लिए उसके घर गई थी। उसे देखते ही हृदेश आग बबूला हो गया। आरोप है कि प्रीति और उसके पति हृदेश ने मारना पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसके पति अमित भी वहां आ गए। इन लोगों ने उसके पति को भी लात घूंसों से मारा पीटा। इसी दौरान विक्की व निक्की, विजयपाल सिंह, भीम सिंह, सुशीला देवी ने भी उन पर लात घूसों से हमला कर दिया। आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement