नानकमत्ता विधायक का ऑडियो वायरल, झलक रही रंग मिजाजी, सुनिये क्या बोल रहे माननीय

नानकमत्ता/रुद्रपुर। नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माननीय की रंग मिजाजी साफ झलक रही है, हालांकि वसुन्धरा दीप इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन वायरल ऑडियो से चर्चाओं का बाजार गर्म है। वायरल ऑडियो में अपमानजनक बात की गई है, जिसके लिए आपसे अनुरोध है कि जिसको ऑडियो सुननी है वह ईयरफोन लगा कर ऑडियो को सुने।
लोगों का मानना है कि आवाज शहर के माननीय की है, जो महिला से रंग मिजाजी बातें कर रहे हैं।
वहीं पूरे मामले में विधायक प्रेमसिंह राणा का कहना है कि मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है, विरोधी साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं ऑडियो अभी उनके सामने नहीं आई है लेकिन ऑडियो मिलने पर वह मामले को देखते हुए कानूनी कार्यवाही को बाध्य होंगे।
आप भी सुनिये वायरल ऑडियो …

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement