पुलिस ने एक युवक को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक युवक को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

काशीपुर। एक सूचना पर कुंडा थाने के एसआई होशियार सिंह ने पुलिस टीम के साथ तुमडिया डाम नंबर दो निवासी स्वर्ण सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह को 80 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी सीज कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने ग्राम गढ़ीनेगी निवासी ओमप्रकाश पुत्र मुकंदी को 16 पाउच कच्ची शराब के साथ पकड़ा। दोनों आरोपियों का आबकारी एक्ट में चालान किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement