बैडमिंटन: भारत ने जीती 9th मिक्स डबल दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप

बैडमिंटन: भारत ने जीती 9th मिक्स डबल दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप

 

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के कक्षा ।। की छात्रा गुरबानी ने 9 दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप, बैडमिंटन (ऑर्गनाइज़ साउथ एशियन फ्रेडेशन ICSE काठमांडू नेपाल) भारत की और से खेलते हुए उन्होंने मिक्स डबल में पहला स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय, माता-पिता एवं उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर दिया। इस मैच की शुरुआत २८ जनवरी से ३९ जनवरी तक की गई, जिसमें भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान आदि देशों ने भाग लिया । यहाँ तक पहुँचने के लिए उन्होंने पहले मैच में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल को मात देकर यह खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने गुरबानी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में हरसंभव सहायता करने के लिए प्रयत्नरत है। विद्यालय के कुशल प्रशिक्षक उनका मार्गदर्शन करते हैं। विद्यालय के डायरेक्टर श्री सुधांशु पन्त ने गुरबानी और उनके परिवार को बधाई दी और भविष्य में भी इसी जोश के साथ खेलने के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement