यूसीसी विधेयक विधानसभा में पेश होने पर मनाई खुशियां

यूसीसी विधेयक विधानसभा में पेश होने पर मनाई खुशियां

रूद्रपुर। समान नागरिक संहिता विधेयक मंगलवार को विधानसभा सदन में पेश किये जाने पर भाजपाईयों ने भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के कार्यालय पर एकत्र होकर भाजपा के झण्डे लहराये और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड यूसीसी को लागू करने वाला पहला प्रदेश बनने जा रहा हैं यह उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री धामी ने जनता से किये कई वायदे पूरे किये हैं इसी श्रृंखला में अब एक और ऐतिहासिक वायदा धामी सरकार पूरा करने जा रही है। उन्होनंे कहा कि यूसीसी विधेयक पेश होना हर उत्तराखण्डवासी के लिए गर्व की बात है। विधेयक विधानसभा से पारित होने के बाद कानून बन जायेगा और इसके बाद उत्तराखण्ड को देश में एक नई पहचान मिलेगी।

श्री शर्मा ने कहा कि यूसीसी विधेयक सभी के हित में हैं। कुछ लोग गलत अफवाहें फैलाकर इस मामले में राजनैतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रही है। सरकार की मंशा साफ है यह विधेयक सिर्फ उत्तराखण्ड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रासंगिक है। यह विधेयक यह हर पंथ, हर समुदाय और हर धर्म के लिए है। इसे किसी विशेष वर्ग को फायदा या नुकसान पहुंचाने के लिए लागू नहीं किया जा रहा। मुख्यमंत्री धामी खुद यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि इस कानून से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। यह कानून आगे चलकर प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर गोविंद शर्मा जितेंद्र चौहान प्रमोद मित्तल सतीश मजल अंकित बतला मुकेश शर्मा अशोक विश्वास जितेंद्र संधू मदन शर्मा नरेश राठौर कुणाल रस्तोगी सुभाष यादव अक्षय मदान सुब्रत अधिकारी सचिन छाबड़ा देव मेनन।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement