ट्रेन की चपेट में आकर हलवाई की मौत 

काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आकर हलवाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मुरादाबाद से काशीपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन अलीगंज रेलवे स्टेशन से चली। फसियापुरा पहुंचने पर एक युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची टांडा उज्जैन चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त राजेंद्र नगर काशीपुर निवासी 19 वर्षीय पवन सिंह उर्फ पिंटू पुत्र धर्मपाल सिंह के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। मृतक हलवाई था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement