किराना स्टोर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया

काशीपुर। किराना स्टोर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। तोताराम पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम पैगा की तहरीर पर पुलिस ने किराना स्टोर से दिनांक 18/19 मार्च की रात्रि में चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान से बीड़ी के बण्डल, गुटखे, सिगरेट व नमकीन आदि की चोरी करना व गल्ले से पैसे चोरी करने की रिपोर्ट धारा 380, 457 आईपीसी के तहत दर्ज की। घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के दिशा निर्देशन तथा थानाध्यक्ष आईटीआई के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज सुबह मोहम्मद कैफ पुत्र हनीफ, भूरा पुत्र खुर्शीद, साहिल पुत्र गुलाब नबी निवासीगण दक्षिणी पैगा को पैगा बॉर्डर के पास स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल के पीछे खण्डहर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में चोरी गये माल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल यामहा क्रक्स संख्या UA06C-0820 व घटना में प्रयुक्त आला नकब एक सरिया व लोहे का हथौड़ा मौके से बरामद किया गया। अभियुक्तगण से एचपी कम्पनी का लैपटॉप भी बरामद किया गया, जो कि अभियुक्तगण द्वारा ग्राम पैगा में स्थित प्राथमिक विद्यालय से चोरी करना बताया गया। बरामदा लैपटॉप को अन्तर्गत धारा 41/102 सीआरपीसी के तहत कब्जे पुलिस लिया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 380,457,411 आईपीसी, 41/102 सीआरपीसी की वृद्धि की गयी। अभियुक्तगण के पूर्व आपराधिक इतिहास आदि के बारे में सम्बन्धित धानो से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अनिल जोशी थानाध्यक्ष, थाना आईटीआई, एसआई विजय सिंह, प्रभारी चौकी पैगा, एचसीपी संतोष रोडियाल थाना आईटीआई, कां. बबलू गोस्वामी व महेश रौंकली शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement