Big NEWS – उधम सिंह नगर की कोतवाली के मालखाने से 12 लाख 48 हजार रुपए हुए गायब

कोतवाली के मालखाने से 12 लाख 48 हजार रुपए हुए गायब

 

 

काशीपुर। कोतवाली के मालखाने से 12 लाख 48 हजार रुपए गायब/चोरी हो गए। पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा जांच के बाद कोतवाली के एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के मुताबिक एफआईआर नं. 246/2017 धारा 302 आईपीसी से संबन्धित माल पुलिन्दा जिसमें 12 लाख 48 हजार रुपये थे, जो कि गायब पाये गये। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिलने पर जांच की गई। जांच में स्पष्ट रूप से पाया गया कि यह रकम थाने के मुख्य कार्यालय में बने कोत में रखी अलमारी में रखी गयी थी, जिसकी चाबी थाना कार्यालय में नियुक्त रात्रि/दिवस मुंशी के पास रहती थी तथा थाना कार्यालय/कोत में रखी मालखाने अलमारी की एक मात्र चाबी मालखाने में तैनात मालखाना मोहर्रिर/मालखाना मुंशी के द्वारा प्रयोग में लायी जाती थी। एसएसआई मिश्रा ने बताया कि मालखाना मोहरिर्र एएसआई सुदेश कुमार (वर्तमान में सेवानिवृत) द्वारा माह अप्रैल 2023 में उक्त माल अलमारी में उनके द्वारा देखा गया था, परन्तु माह अगस्त में नवनियुक्त मालखाना मोहर्रिर हेड कांस्टेबल महेश पन्त को चार्ज देने के दौराने उक्त माल अलमारी में मौजूद नहीं मिला। जबकि इसकी एक मात्र चाबी नवनियुक्त मालखाना मोहर्रिर हेड कांस्टेबल महेश पन्त, मालखाना मोहर्रिर एएसआई सुदेश कुमार (वर्तमान में सेवानिवृत) तथा मालखाना मुंशी कांस्टेबल खुशाल सिंह के पास रहती थी। प्रारंभिक रूप से इन तीनों को ही इस मामले में दोषी माना जा रहा है। तीनों के विरुद्ध धारा 409 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना कोतवाल मनोज रतूड़ी स्वयं कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement