उत्तराखंड : चांदी की तरह चमक रहीं बदरीनाथ धाम की चोटियां, मौसम हुआ सुहाना

उत्तराखंड : चांदी की तरह चमक रहीं बदरीनाथ धाम की चोटियां, मौसम हुआ सुहाना

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गया है। बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है।

बदरीनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। बदरीनाथ के आसपास की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई है। जिससे बदरीनाथ धाम का नजारा काफी खूबसूरत बना हुआ है। बता दें कि, बदरीनाथ धाम में मौसम खुलने के बाद बेहद सुंदर नजारा देखने को मिला है।
बता दें कि, चमोली जिले में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। जिससे ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं, बदरीनाथ धाम में इस सीजन की सबसे ज्यादा बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में चार से पांच फीट तक बर्फ जम चुकी है। इससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं लगातार हो रही बर्फबारी से लोगों को आवाजाही में मुश्किल हो रही है। बर्फबारी के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक बाधित हो गया है। मौसम साफ होने के बाद बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। बर्फबारी से व्यवसायियों के चेहरे खिले हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement