अतिक्रमण पर आक्रमण : नैनीताल-रुद्रपुर हाईवे पर चला पीजा पंजा, जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रशासन हरकत में

रुद्रपुर। शहर स्थित नैनीताल रोड पर नगर निगम ने पीला पंजा चलाया है। जिसके तहत निगम की कार्यवाही में दर्जनों दुकानें ध्वस्त की गई हैं। बता दें इस माह के अंत में नैनीताल जिले के रामनगर में जी-20 सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें देश विदेश के वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। जिसके मद्देनजर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को आदेशित किया गया है। जिस क्रम में नैनीताल-दिल्ली हाइवे से अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया गया है। जिसमें दर्जनों दुकानों को ध्वस्त किया गया है।

बता दें जी-20 सम्मेलन में विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे। जो हवाई सेवा के माध्यम से पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जिसके बाद आंगतुक सड़क मार्ग पंतनगर-रुद्रपुर-बाजपुर होते हुए रामनगर पहुंचेगे। जिसके लिए मार्ग के मध्य पडने वाले अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही निगम द्वारा की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement