अमृतसर ट्रेन सेवा की मंजूरी मिलने पर गुरुद्वारा गोल मार्किट में विधायक शिव अरोरा को समान्नित कर प्रबंधक कमेटी ने विधायक का जताया आभार

अमृतसर ट्रेन सेवा की मंजूरी मिलने पर गुरुद्वारा गोल मार्किट में विधायक शिव अरोरा को समान्नित कर प्रबंधक कमेटी ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर। लंबे समय से चली आ रही अमृतसर के लिये रेल सेवा की माग, जिसका इंतजार खत्म हो गया, हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन सेवा शुरू करने पर लिखित आदेश जारी कर दिया जिसके बाद से तराईवासियों में खुशी का ठिकाना नही जगह जगह खुशी के इजहार हो रहे हैं।
वही रुद्रपुर गुरुद्वारा गोल मार्केट प्रबंधक कमेटी द्वारा इस पर विधायक शिव अरोरा का गुरुद्वारा गोल मार्केट में शॉल भेट कर आभार प्रकट किया गया, वही विधायक ने प्रबंधक कमेटी को मिठाई खिलाकर इस खुशी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं, विधायक शिव अरोरा ने कहा हमारे सिख समाज के लोग बहुत लंबे अरसे हरमंदिर साहिब के लिये सीधी ट्रेन की मांग को उठाते आ रहे थे, जिसपर आपके विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट को लगातार आग्रह व वार्ता की थी और निश्चित रूप से मुख्यमंत्री धामी व सांसद अजय भट्ट के प्रयास है यह 25 साल पुरानी हमारी मांग हमारी दरबार सहिब में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुये यह अमृतसर रेल सेवा कुछ ही समय मे धरातल पर नजर आने लगेगी , उन्होंने कहा इस अमृतसर ट्रेन सेवा का लाभ पंजाब के ब्यास ओर बार्डर जाने वाले बडी तदात में लोगो को मिलेगा।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसपाल भट्टी, महामंत्री मनजीत सिंह मक्कड़, पूर्व प्रधान सुरमुख सिंह, देवभूमि व्यापार मण्डल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह चावला, प्रीत ग्रोवर, अनमोल विर्क, कर्मपाल, गुरमीत बठला, बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह कालरा, परमजीत सिंह पम्मा, हरजीत सिंह, उमेश पसरीचा, मनोज मदान व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement