सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा मंत्रिमंडल में शामिल, जानिये और कौन है सीएम की टीम का हिस्सा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री की टीम का चयन शुरु हो गया है। धामी कैबिनेट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्री शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक नई कैबिनेट में बागेश्वर से विधायक चंदन राम दास, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत का मंत्री बनना तय है। वहीं पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के रुप में रितु खंडूड़ी का नाम तय है। नए चेहरे के रुप में सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा समेत 4 से 5 पुराने मंत्री रिपीट हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement