रूद्रपुर । भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन में मातृ शक्ति ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की धर्म पत्नी सीमा अरोरा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटी है। इसी क्रम में महिलाओं ने ग्राम नगरपत नगर में धुुंआधार प्रचार करते हुए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। घर जनसंपर्क के दोरान भाजपा नेत्री सीमा अरोरा ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के साथ ही उन्हें सम्मान देने की बात करती है। भाजपाके राज में देश और प्रदेश की महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। यही कारण है कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में बुलंदियां छू रही हैं। महिलाओं के विकास के लिए बनाई गयी नीतियों से प्रभावित होकर महिलाएं हर क्षेत्र में अपने कदम तेजी से बढ़ा रही हैं।भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पिछली सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिरण के लिए जो कार्य किए गए वह अभूतपूर्व हैं। गरीब महिलाओं को मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन दिए गए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था के चलते महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमीं आयी है। महिलाओं ने कहा कि कि इस बार भाजपा के साठ पार के नारे को साकार करने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। महिलाओं ने कहा कि जनता को खुद तय करना चाहिए कि रूद्रपुर विधानसभा में उन्हें कैसा प्रतिनिधि चाहिए महिलाओं को गाली देने वाला या फिर महिलाओं को सम्मान देने वाला। जनसंपर्क में ज्योति ग्रोवर ,कार्तिक घीक ,शैली फुटेला,मीना शर्मा ,कंचन ,सीमा चैधरी ,सुनीता नागपाल ,राजकुमार घीक ,अलका घीक आदि सहित कई महिलाएं थी।
Related Posts
धामी सरकार ने सदन में पेश किया बजट, युवाओं का रखा गया खासा ध्यान; एक क्लिक में जानें बजट में क्या रहा खास
ख़बर शेयर करें -स्वरोजगार एवं रोजगार हेतु विशेष प्राविधान वसुन्धरा दीप डेस्क, गैरसैंण। धामी सरकार ने सदन में अपना बजट…
मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
ख़बर शेयर करें -दिनेशपुर। भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भारतीय…
बीए तृतीय सेमेस्टर के परीक्षाफल में छात्राएँ अव्वल
ख़बर शेयर करें -*बीए तृतीय सेमेस्टर के परीक्षाफल में छात्राएँ अव्वल* *नानकमत्ता।* कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा विगत दिवस में…





